उप स्वास्थ्य केंद्र बिटकुली में मनाया योग दिवस, नशा मुक्त रहने का संदेश

करही बाजार| ग्राम बिटकुली के उप स्वास्थ्य केंद्र में योग दिवस के अवसर पर कर्मचारी व ग्रामवासियों द्वारा योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी लोगों ने मिलकर योग किया। ग्राम बिटकुली के सरपंच विनोद देवांगन ने कहा कि योग ही जीवन को निरोग रखने का एक महत्वपूर्ण साधन है। जिसे अपने जीवन में उतरने से मनुष्य निरंतर निरोगी रहता है। साथ ही नशा मुक्त जीवन जीने से भी नई ऊर्जा का संचार शरीर में होता है। योग दिवस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व ग्रामवासी शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *