जोंधरा। ग्राम उमरवाही में 15 जनवरी को मड़ई मेला रखा किया गया है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रात्रि में छत्तीसगढ़ी नाच का आयोजन रखा गया है। वहीं समीपस्थ ग्राम गोड़लवाही में भी 15 जनवरी को मड़ई रखा गया है। रात में ग्राम भकुर्रा वालों का छत्तीसगढ़ी नाच होगा। आयोजन समिति अध्यक्ष व सदस्य गोपालसिंह भुआर्य, कौशल प्रसाद, बसंत, मनोज भुआर्य, बैसाखूराम आदि ने क्षेत्रीय ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।


