उमरिया आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला:26 दिसंबर सुबह 11 बजे 12 कंपनियां युवाओं को देंगें करियर में अवसर

उमरिया जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आईटीआई उमरिया में ‘युवा संगम रोजगार मेला’ आयोजित किया जा रहा है। यह मेला 26 दिसंबर को सुबह 11 बजे से लगेगा। जिला रोजगार अधिकारी अमन दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी और वित्तीय संस्थानों सहित कुल 12 कंपनियां भाग लेंगी। इनमें रावया फोर्स प्राइवेट लिमिटेड, इंटीग्रेटेड पर्सनल सर्विसेज, श्रीराम फाइनेंस उमरिया, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस उमरिया, प्रथम एजुकेशन जबलपुर, एसआईआर अनूपपुर, एलआईसी उमरिया, एसएमपीएल इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल इंडस्ट्री रायसेन (म.प्र.), भीलवाड़ा राजस्थान और परफेक्टस सॉल्यूशन सर्विसेज कंपनी शामिल हैं। इस रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में करियर के अवसर प्राप्त होंगे। जिला रोजगार कार्यालय ने पात्र और इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *