उमरिया-कछरवार मार्ग मरम्मत के कुछ दिन बाद उखड़ा:पैरों से निकलने लगी गिट्टी; लोग बोले- यह विभाग की लापरवाही, जल्द मरम्मत करें

उमरिया जिला मुख्यालय के कछरवार मार्ग पर कराई गई सड़क मरम्मत के कुछ ही दिनों बाद सड़क पर डाली गई गिट्टी पैरों और वाहनों से निकलने लगी है। इससे ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। स्थानीय लोगाें ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 10-11 किलोमीटर लंबा है मार्ग जिला मुख्यालय से गुजरने वाला कछरवार मार्ग करीब 10 से 11 किलोमीटर लंबा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण हाल ही में इसकी मरम्मत कराई गई थी। मरम्मत के दौरान कई स्थानों पर गिट्टी और बजरी डाली गई, लेकिन घटिया सामग्री के कारण कुछ ही दिनों में सड़क फिर से खराब होने लगी। 2021 में 44 लाख बना था मार्ग यह सड़क वर्ष 2021 में करीब 44 लाख रुपए की लागत से बनाई गई थी। इसके बावजूद अब मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं। सड़क की खराब हालत के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। मामले में विभागीय अधिकारी नीरज द्विवेदी ने बताया- भारी वाहनों की आवाजाही के कारण कुछ जगहों पर समस्या आई है। सड़क का काम अभी पूरा नहीं हुआ है और ठेकेदार को पूरी सड़क की दोबारा मरम्मत करने के निर्देश दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *