उमरिया की दीनदयाल रसोई में 5 रुपए में भरपेट भोजन:सातों दिनों की अलग-अलग मैन्यू; “कोई भूखा न रहे” के संकल्प को साकार कर रही नपा

उमरिया जिला मुख्यालय के नए बस स्टैंड परिसर में दीनदयाल अंत्योदय रसोई जरूरतमंदों, मजदूरों और यात्रियों के लिए वरदान साबित हो रही है। यहां मात्र 5 रुपए में भरपेट भोजन कराया जाता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बड़ी राहत मिल रही है। यह रसोई सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होती है। नगर पालिका परिषद उमरिया की ओर से संचालित यह रसोई “कोई भूखा न रहे” के संकल्प को साकार कर रही है। यह आम लोगों के लिए रोजाना सस्ती, स्वच्छ और पौष्टिक भोजन व्यवस्था उपलब्ध कराती है। प्रतिदिन यहां सबसे अधिक राहगीर, स्थानीय लोग और बच्चे भोजन करने पहुंचते हैं, जो बड़े स्वाद के साथ भोजन करते हैं। यहां गरमागरम रोटियां भी तवे से उतरते ही परोसी जाती हैं। सुपरवाइजर बोलीं- सातों दिन अलग-अलग भोजन बनाया जाता है रसोई की सबसे बड़ी विशेषता इसका साप्ताहिक मेन्यू है, जिसमें रोज अलग-अलग व्यंजन तैयार किए जाते हैं। कभी कढ़ी-चावल, कभी दाल-चावल, तो कभी सब्जी-रोटी परोसी जाती है। भोजन की साफ-सफाई और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। रसोई की सुपरवाइजर हिना ने बताया, “सातों दिन अलग-अलग भोजन बनाया जाता है और भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता पर पूरी टीम विशेष ध्यान देती है। भोजन करने पहुंचे रामदयाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वह वर्षों से यहां भोजन करने आ रहे हैं। उन्होंने कहा, “सिर्फ 5 रुपए में इतना स्वादिष्ट और भरपेट भोजन कहीं और नहीं मिलता। यह हमारे लिए बहुत मददगार है। नगरपालिका अधिकारी कर रहे नियमित निरीक्षण नगर पालिका परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी किशन सिंह ठाकुर ने जानकारी दी कि यह रसोई राज्य शासन की योजना के तहत संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया, “बस स्टैंड प्रांगण में रसोई व्यवस्था पर हम विशेष निगरानी रखते हैं। मैं खुद भी समय-समय पर निरीक्षण करने पहुंचता हूं। सातों दिन अलग-अलग भोजन बनता है और लोग संतुष्ट होकर जाते हैं। दीनदयाल अंत्योदय रसोई की बढ़ती लोकप्रियता यह दर्शाती है कि प्रशासन और स्थानीय निकाय मिलकर सामाजिक संवेदना को मजबूत करते हुए जनहित के बड़े लक्ष्य सरलता से हासिल कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *