उमरिया के खेत में पहुंचा टाइगर, दहशत में ग्रामीण:दमना गांव के मानपुर-ताला परिक्षेत्र की टीम निगरानी में जुटी

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर परिक्षेत्र में दमना गांव के पास खेतों में एक बाघ देखा गया है। रविवार को खेत में बाघ के बैठे होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। जानकारी मिलने के तुरंत बाद, टाइगर रिजर्व प्रबंधन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। 20 से अधिक अधिकारी कर्मचारी और गाड़ियां को तैनात किया गया है। मानपुर बफर और ताला परिक्षेत्र की एक संयुक्त टीम लगातार बाघ की निगरानी कर रही है। सुरक्षा कारणों से अधिकारियों ने ग्रामीणों को घटनास्थल से दूर कर दिया है। बताया गया है कि बाघ खेतों की झाड़ियों में बैठा हुआ है और उस पर कड़ी नजर रखी जा रही है। स्थिति नियंत्रण में मानपुर बफर परिक्षेत्र के अधिकारी मुकेश अहिरवार ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ क्षेत्र में लगातार गश्त भी की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि को रोका जा सके। बाघ के पहुंचने की खबर से दहशत में ग्रामीण ये भी देखें… बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दो बाघों की लड़ाई, एक घायल:डॉक्टरों और वन अमले की टीम इंक्लोजर में कर रही इलाज; चेहरे-पैर में चोट उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सटे शहडोल वन मंडल के जयसिंहनगर परिक्षेत्र में दो बाघों के बीच आपसी संघर्ष हुआ। इस संघर्ष में एक 8 वर्षीय बाघ गंभीर रूप से घायल हो गया। कक्ष क्रमांक आर्यन 380 में हुई इस घटना में बाघ के चेहरे और पैर में गहरी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची और घायल बाघ को रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद घायल बाघ को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी परिक्षेत्र स्थित बेहरहा इंक्लोजर में रखा गया है। यहां उसका इलाज किया जा रहा है। 29 जनवरी को रेस्क्यू के बाद प्रारंभिक निगरानी के दौरान बाघ को चलने में दिक्कत देखी गई थी, जिसके बाद डॉक्टरों की टीम ने तुरंत इलाज शुरू किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *