उमरिया के जंगल में अवैध रेत उत्खनन:लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक-मजदूर फरार; राजसात की कार्रवाई

उमरिया जिले में मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम के जंगल क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई की गई है। परियोजना परिक्षेत्र उमरिया के तमान्नारा बीट अंतर्गत कक्ष क्रमांक आरएफ-778 स्थित सरगद्वार नाला से रविवार को अवैध रूप से रेत का उत्खनन करते हुए एक लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई है। उप संभागीय प्रबंधक सुचिता मेश्राम को जंगल क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही उनके निर्देशन में वन विकास निगम की टीम मौके पर पहुंची। टीम को देखकर अवैध उत्खनन कर रहे ट्रैक्टर चालक और मजदूर मौके से फरार हो गए। टीम ने मौके से रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। वन विभाग की टीम ने जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली पर राजसात की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में उप संभागीय प्रबंधक सुचिता मेश्राम ने बताया कि जंगल क्षेत्र में अवैध उत्खनन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वे स्वयं नियमित रूप से जंगल में गश्त कर रही हैं और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *