उमरिया जिले में जंगली हाथियों की मौत, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और आसपास के क्षेत्र में हाथियों की मूवमेंट को लेकर गुरुवार को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कार्यशाला हो रही है। हाथियों की मूवमेंट वाले क्षेत्र में होने वाले मानव दंड को रोकने के लिए विशेषज्ञों से जानकारी लेकर कर्मचारियों को दी जाएगी। कार्यशाला में भोपाल से प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी और अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक पहुंचे हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और वन्य प्राणी मूवमेंट वाले टाइगर रिजर्व, वन मंडलों के डीएफओ साउथ में जंगली हाथी और मानव दंड को रोकने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक को समझने के लिए साउथ गए हुए थे। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला में मानव दंड रोकने के लिए साउथ में उपयोग की जाने वाली तकनीक के बारे में चर्चा की। एसडीओ और रेंजरों को जानकारी दी। कार्यशाला में जानकारी की समीक्षा और भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हो रही इस कार्यशाला में शुभ रंजन सेन पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ, एल कृष्णमूर्ति एपीसीसीएफ, अमित कुमार दुबे फील्ड डायरेक्टर, राजेश राय सीएफ रीवा, अजय कुमार पांडे सीफ शहडोल, अनुपम सहाय फील्ड डायरेक्टर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, विपिन कुमार पटेल डीएफओ, गौरव शर्मा डीएफओ, श्रद्धा पेड्रो डीएफपी के वर्मा उपसंचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के साथ डीएफओ, एसडीओ और रेंजर पहुंचे हैं।


