उमरिया जिले में हाई स्कूल परीक्षा 13 फरवरी से शुरू:45 सेंटर बने, पहला पेपर उर्दू का होगा; 6 मार्च तक एग्जाम

जिले में हाई स्कूल की वार्षिक परीक्षाओं का टाइम टेबिल जारी हो गया है। जिला शिक्षा अधिकारी आर.एस. मरावी के अनुसार, 13 फरवरी से शुरू होने वाली यह परीक्षाएं 6 मार्च तक चलेंगी। इसके लिए जिले में कुल 45 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा। सभी छात्रों को सुबह 8:00 बजे तक केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। देर से आने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मुख्य विषयों का टाइम-टेबल प्रायोगिक परीक्षाएं प्रायोगिक परीक्षाएं 10 फरवरी से 10 मार्च के बीच आयोजित होंगी। नियमित छात्र अपने स्कूल और स्वाध्यायी (Private) छात्र आवंटित केंद्रों पर संपर्क कर अपनी सटीक तारीख पता कर सकते हैं। महत्वपूर्ण निर्देश यदि परीक्षा के दौरान कोई सरकारी छुट्टी आती है, तब भी परीक्षा अपने तय समय और कार्यक्रम के अनुसार ही होगी। प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखों के लिए छात्र अपने प्राचार्य या केंद्राध्यक्ष के संपर्क में रहें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *