उमरिया में उत्कल एक्सप्रेस से टकराकर नाबालिग की मौत:सिंगल टोला रेलवे क्रॉसिंग पर रात में हुआ हादसा

उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक नाबालिग की उत्कल एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा सिंगल टोला रेलवे क्रॉसिंग के पास पटरी पार करते समय हुआ। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि नाबालिग चंदवार गांव का निवासी था और रात में घर लौटते समय रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान वह तेज रफ्तार उत्कल एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर आरपीएफ और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। घायल नाबालिग को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नाबालिग के सिर में गंभीर चोट लगी थी। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। चौकी प्रभारी सोना लाल ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह ट्रेन दुर्घटना का मामला प्रतीत हो रहा है। उन्होंने पुष्टि की कि यह घटना उत्कल एक्सप्रेस से हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मर्ग कायम कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *