उमरिया में एक साल में उखड़ी सड़क:लोक निर्माण विभाग की सख्ती के बाद ठेकेदार ने कराई मरम्मत, हो रही जांच

उमरिया जिले के चंदिया–खितौली–अतरिया मार्ग पर एक साल पहले बनी सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई थी। लोक निर्माण विभाग की सख्ती के बाद संबंधित ठेकेदार ने अब इसकी मरम्मत का कार्य कर दिया है। यह सड़क लगभग 3 किलोमीटर लंबी है। सड़क के क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस सड़क का इतनी कम अवधि में खराब होना इसकी निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है। दैनिक भास्कर में सड़क की खराब स्थिति को लेकर समाचार प्रकाशित होने के बाद विभागीय अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया, जिसके परिणामस्वरूप मरम्मत कार्य शुरू हुआ। सड़क की खराब हालत की जांच हो रही लोक निर्माण विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री शारदा सिंह ने बताया कि सड़क की मरम्मत कराई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क इतनी जल्दी क्यों उखड़ गई, इसकी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 5 साल तक सड़क की जिम्मेदारी ठेकेदार हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *