उमरिया में कड़ाके की ठंड, नहीं निकली धूप:पारा 9.4 डिग्री, विजिबिलिटी 96 मीटर; मॉर्निंग वॉक पर लेट से निकल रहे लोग

उमरिया जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार को तापमान 2 डिग्री घटकर 9.4 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह 9 बजे तक धूप नहीं निकली और कोहरे के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग के अधिकारी रजनीश यादव ने बताया कि रविवार को विजिबिलिटी 96 मीटर दर्ज की गई। उन्होंने यह भी बताया कि आज तापमान 9.4 डिग्री रहा। ठंड और कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। सुबह के समय सड़कें सूनी रहीं और हाईवे पर भी आवाजाही धीमा रहा। लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। कोहरे के कारण मॉर्निंग वॉक पर लेट जा रहे लोग नियमित सुबह टहलने जाने वाले सुखसागर ने बताया कि पहले वे सुबह 6 बजे टहलने निकल जाते थे, लेकिन अब 7 बजे या उसके बाद ही निकल पाते हैं। उन्होंने कहा कि अत्यधिक ठंड और कोहरे के कारण सड़कें ठीक से दिखाई नहीं देतीं, इसलिए वे अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए देर से निकलते हैं। जिले में पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 30 दिसंबर को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 27.01 और 3.1 डिग्री था। 31 दिसंबर को यह 26.5 और 5.2 डिग्री 1 जनवरी को 26.02 और 8.0 डिग्री, 2 जनवरी को 24.5 और 12.2 डिग्री और 3 जनवरी को 18 और 11.9 डिग्री दर्ज किया गया था। 4 जनवरी को तापमान में बड़ी गिरावट आई और यह 9.4 डिग्री पर पहुंच गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *