उमरिया में किसान से मारपीट:धान बेचने गए थे वेयर हाउस, संचालक ने जमकर पीटा

उमरिया जिले के एक धान खरीदी केंद्र पर धान बेचने गए किसान के साथ वेयर हाउस संचालक ने मारपीट की है। इस घटना का एक वीडियो मंगलवार को सामने आया है, जिसके बाद प्रभारी खाद्य अधिकारी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। यह घटना जिले के हर्रवाह क्षेत्र के सिलपरी स्थित केपीएस वेयर हाउस में हुई। किसान संजय अपनी फसल बेचने के लिए वहां गया था। इसी दौरान वेयर हाउस संचालक और किसान के बीच फसल की तुलाई को लेकर बहस हो गई। वायरल वीडियो में वेयर हाउस संचालक करण सिंह किसान संजय के साथ मारपीट करते, उसे जमीन पर पटकते और उसका गला दबाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। किसान संजय ने बताया कि फसल तुलाई को लेकर ही उसके साथ मारपीट की गई थी। वहीं, खरीदी केंद्र प्रभारी रीतेश सिंह ने जानकारी दी कि दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता करा दिया गया है। प्रभारी खाद्य अधिकारी रोहित सिंह ने इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कही है। जिले में कुल 44 धान उपार्जन केंद्र संचालित हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *