उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र के चांदपुर में बुधवार रात एक नाबालिग लड़का और लड़की के शव कुएं में मिले हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बताया जा रहा है कि लड़की उस समय घर पर अकेली थी। पड़ोस का लड़का उसके घर आया हुआ था। इसी दौरान जब लड़की के पिता घर लौटे तो थोड़ी देर बाद लड़की घर पर नहीं दिखाई दी। तलाश के बाद गांव के एक कुएं में दो शव दिखाई दिए। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। घुनघुटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कुएं से बाहर निकलवाकर पंचनामा तैयार किया। शवों की पहचान लड़की और पड़ोस के ही एक लड़के के रूप में हुई है। चौकी प्रभारी कोमल दीवान ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह लग रहा है कि लड़का और लड़की ने कुएं में कूदकर जान दे दी है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। शवों का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों ने यह कदम क्यों उठाया।


