उमरिया में घना कोहरा, विजिबिलिटी 95 मीटर दर्ज:शहर और नेशनल हाईवे पर आवागमन प्रभावित; ठंड में इजाफा

उमरिया जिले में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तेज धूप की जगह सुबह से ही घना कोहरा छा गया, जिससे ठंड में इजाफा हुआ। कोहरे के कारण शहर की सड़कों और नेशनल हाईवे पर आवागमन प्रभावित हुआ। दृश्यता घटकर मात्र 95 मीटर दर्ज की गई, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह नौ बजे तक धूप नहीं निकली। पिछले पांच दिनों से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। मौसम के इस बदलाव का असर आम जनजीवन पर साफ दिखाई दिया। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा, वहीं सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। कोहरे का असर ग्रामीण क्षेत्रों और खेतों में भी देखने को मिला। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने के कारण कई किसान अपने खेतों तक नहीं पहुंच सके। दृश्यता कम होने से खेतों में कामकाज प्रभावित रहा। पिछले पांच दिनों में तापमान 20 जनवरी को अधिकतम 26.5 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस; 21 जनवरी को 26.4 और 10.3 डिग्री; 22 जनवरी को 27.5 और 6.9 डिग्री; 23 जनवरी को 29.02 और 10.2 डिग्री और 24 जनवरी को 25.7 और 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आवागमन प्रभावित मौसम विभाग के अधिकारी रजनीश यादव ने बताया कि रविवार को विजिबिलिटी मात्र 95 मीटर रही, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है। वहीं किसान गुड्डा ने जानकारी दी कि करीब 15 दिन बाद एक बार फिर घना कोहरा देखने को मिला है। सुबह से ही ठंडक बढ़ गई है और अचानक मौसम बदलने से कामकाज तथा जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कोहरे की अन्य तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *