उमरिया में दोपहर तक नहीं निकली धूप:सुबह से छाया कोहरा; न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री

उमरिया जिले में शुक्रवार रात से घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शनिवार को दोपहर करीब दो बजे तक कोहरा बना रहा और धूप नहीं निकली, जिससे दिनभर ठंड लग रही है। कोहरे और कड़ाके की ठंड के कारण लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। जो लोग आवश्यक काम से बाहर निकले, वे ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते दिखे। ठंड का असर बाजारों और सड़कों पर भी साफ दिखाई दिया। जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-43 पर घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम हो गई। इससे वाहनों की आवाजाही धीमी रही। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर सुबह से ही सन्नाटा छाया रहा। मौसम विभाग के अधिकारी रजनीश यादव ने बताया कि शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह विजिबिलिटी 95 मीटर थी। वहीं, पाली निवासी राजेश मिश्रा ने बताया कि कड़ाके की ठंड और कोहरे के कारण लोगों को घरों में ही रहना पड़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *