उमरिया में बाघ को 6 दिन बाद जंगल में छोड़ा:पनपथा से रेस्क्यू, मगधी परिक्षेत्र में रहेगा नया ठिकाना

उमरिया के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 6 दिन से बाड़े में रखे एक बाघ को रविवार को जंगल में छोड़ दिया गया। यह खबर बाघ प्रेमियों के लिए राहत भरी है। उसे मगधी परिक्षेत्र के जंगल में छोड़ा गया है। अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक के एल कृष्णमूर्ति रविवार को इंक्लोजर पहुंचे। उन्होंने बाघ की जानकारी ली और उसके बाद लगभग 4 वर्षीय नर बाघ को जंगल में छोड़ने का आदेश दिया। यह बाघ 6 दिन पहले, 29 दिसंबर को पनपथा के बेल्दी गांव में एक घर में घुस गया था और खटिया पर बैठ गया था। इस दौरान उसने एक ग्रामीण को घायल भी कर दिया था। काफी मशक्कत के बाद डॉक्टरों और वन अधिकारियों की टीम ने उसे रेस्क्यू कर बाड़े में रखा था। निगरानी टीम तैनात बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने बताया कि बाघ को मगधी परिक्षेत्र के जंगल में छोड़ दिया गया है। उसकी निगरानी के लिए एक टीम तैनात की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि बाघ स्वस्थ है और शिकार भी कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *