उमरिया में युवक पर दोस्त ने चाकू से किया हमला:गंभीर हालत में जबलपुर रेफर, पुराने विवाद में कहासुनी के बाद किया वार; आरोपी फरार

उमरिया के सिविल लाइन पुलिस चौकी क्षेत्र में एक युवक पर उसके दोस्त ने चाकू से हमला कर दिया। घटना नेशनल हाईवे-43 पर लोढ़ा रेलवे स्टेशन तिराहा के पास हुई। घायल युवक को गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया है। घटना गुरुवार दोपहर की है। सीने और पीठ में गंभीर चोटें आई मानिकपुर शाहपुरा निवासी सनोज झरिया (23) पर उसके दोस्त राहुल ने चाकू से हमला किया। सनोज के सीने और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक इलाज के बाद उसे जबलपुर भेजा गया। पुराने विवाद में दोनों के बीच हुई कहासुनी बताया जा रहा है कि सनोज का पहले आरोपी राहुल के पिता से विवाद हुआ था। इस घटना के बाद दोनों युवक साथ रहने लगे थे। हालांकि, पुराने विवाद को लेकर उनके बीच फिर कहासुनी हुई, जिसके बाद राहुल ने सनोज पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया। सिविल लाइन चौकी प्रभारी बृज किशोर गर्ग ने जानकारी दी कि घायल युवक के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *