उमरिया में 15 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार:6 महीने पहले कार का कांच तोड़कर चुराए थे नकदी और गहने

उमरिया जिला मुख्यालय में 15 मई को हुई लगभग 15 लाख रुपए की चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। घटना के छह महीने बाद फरार चल रहे दूसरे आरोपी नट कंजर को शनिवार को से पत्थलगांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले एक आरोपी को जुलाई में पकड़ा गया था। चोरों ने कार का शीशा तोड़कर की थी चोरी यह वारदात कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एसपी के पास हुई थी। नौरोजाबाद थाना क्षेत्र के बरही निवासी प्रमोद गुप्ता अपनी कार यहां खड़ी कर घर की रजिस्ट्री कराने गए थे। उनकी कार में करीब 6 से 7 लाख रुपए नकद और कीमती गहने रखे थे। चोरों ने कार का शीशा तोड़कर नकदी और गहने चुरा लिए थे। घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी थी। मुखबिरों की मदद से पुलिस ने जुलाई महीने में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। दूसरे आरोपी की तलाश जारी थी। दूसरा आरोपी को भी पकड़ाया, 55 हजार रुपए जब्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) नागेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की वारदात के दूसरे आरोपी मन्नू नट (कंजर) को पत्थर गांव, जसपुर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 55 हजार रुपए भी जब्त किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है। पीड़ित प्रमोद गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है, लेकिन उनके चोरी हुए गहनों और नगद राशि की पूरी बरामदगी अभी तक नहीं हो पाई है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द बाकी गहने और नगद राशि बरामद करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *