पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी ने उमरिया पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। शनिवार को जारी आदेश के तहत एक उपनिरीक्षक, एक सहायक उपनिरीक्षक, एक प्रधान आरक्षक और कई आरक्षकों व महिला आरक्षकों का तबादला किया गया है। इस फेरबदल में नौरोजाबाद, घुनघुटी, पुलिस लाइन, कंट्रोल रूम, ताला और अमरपुर में नई पदस्थापनाएं की गई हैं। उपनिरीक्षक कोमल प्रसाद कोल को रक्षित केंद्र से थाना नौरोजाबाद भेजा गया है। सहायक उपनिरीक्षक रामकृष्ण साहू को थाना चंदिया से रक्षित केंद्र में पदस्थ किया गया है। प्रधान आरक्षक निलेश कुमार मिश्रा का तबादला थाना यातायात से चौकी ताला किया गया है। आरक्षक राम प्रसाद और शेख यासिर को चौकी घुनघुटी से रक्षित केंद्र भेजा गया है। आरक्षक अजय रघुवंशी को रक्षित केंद्र से ताला चौकी और नर्मदा सिंह धुर्वे को रक्षित केंद्र से थाना कोतवाली में पदस्थ किया गया है। आरक्षक आशीष रघुवंशी को रक्षित केंद्र से चौकी अमरपुर और निखिल कोल को रक्षित केंद्र से चौकी घुनघुटी भेजा गया है। महिला आरक्षक किरण राजवंशी को रक्षित केंद्र से कोर्ट कार्य ड्यूटी, वसुंधरा मरकाम को रक्षित केंद्र से कंट्रोल रूम और संगीता को रक्षित केंद्र से रीडर शाखा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ किया गया है।


