उमा की एक यात्रा मां के नाम आज से

टीकमगढ़| जिले में यूरिया खाद की रैक 30 नवंबर को आने की संभावना है। कृषक यूरिया खाद खरीदने के लिए एक दिसंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संबंधित सहकारी समितियों से टोकन प्राप्‍त कर सकते हैं। 2 और 3 दिसंबर को वितरण किया जाएगा। बल्देवगढ़| पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अपनी निजी यात्रा एक यात्रा मां के नाम के तहत 30 नवंबर से खरगापुर तहसील के गर्रोली से यात्रा प्रारंभ करेंगी। 2 दिसंबर को सुबह 11 बजे बड़ागांव से अंतोरा होते हुए शाम 4 बजे डूंडा में विशाल जनसभा और भंडारे के साथ यात्रा सम्पन्न होगी। दमोह | मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से 1 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे उत्कृष्ट विद्यालय दमोह, हटा, पटेरा, तेंदूखेड़ा, पथरिया, बटियागढ़, जबेरा में गीता के 15वें अध्याय का सामूहिक पाठ आयोजित किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *