कवर्धा| शिक्षा विभाग में कवर्धा विकास खण्ड की बीरूटोला के पूर्व माध्यमिक शाला में पदस्थ शिक्षक लीखू राम पटेल का आकस्मिक निधन 21 नवम्बर 2025 को हुआ था। उनकी पत्नी उमा पटेल ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन किया। विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय दुबे ने आवेदन प्राप्त होते ही आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रकरण को जिला शिक्षा अधिकारी को भेजे। जहां डीईओ एफआर वर्मा ने एक माह के भीतर सभी औपचारिकताओं को पूरा कर उमा पटेल को हायर सेकंडरी स्कूल उड़ियाखुर्द में भृत्य पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की।


