उम्मीदवारों को डेमो दिखाकर वोट डालने की प्रक्रिया बताई

भास्कर न्यूज | डौंडी शनिवार को नगर पंचायत डौंडी के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रामकुमार सोनकर की उपस्थिति में मास्टर ट्रेनर्स ने नगर पंचायत डौंडी मे ईवीएम का प्रदर्शन उम्मीदवारों के सामने किया। नगर पंचायत का चुनाव 11 फरवरी को है, ईवीएम में वोट डालने की प्रक्रिया लोकसभा और विधानसभा से भिन्न होने पर चुनाव आयोग द्वारा पहले से डेमो दिखाकर वोट डालने की प्रक्रिया को समझाया गया। इस दौरान ईवीएम में वोट देने की प्रक्रिया के बारे में भी अवगत कराया। ईवीएम के संचालन एवं मतदान प्रक्रिया के संबंध में जानकारी डेमोस्ट्रेशन के जरिए दी जा रही है। कर्मचारियों के द्वारा भी लगातार लोगों को ईवीएम का प्रदर्शन कर मतदाताओं को मतदान की जानकारी दी जा रही है। इस मौके पर कांग्रेस, बीजेपी और निर्दलीय प्रत्याशी के अलावा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *