उम्मेदी नगर में रास्ते को लेकर दो समुदाय के लोगों मे हुआ विवाद

धौलपुर। उम्मेदी नगर में रास्ते के विवाद को लेकर दो समुदाय में विवाद हो गया है। पुलिस और प्रशासन ने दोनों समुदाय के लोगों को समझाइश कर मामले को शांत कराया। तहसीलदार अल्का श्रीवास्तव ने बताया कि राजाखेड़ा बाइपास रोड स्थित उम्मेदी नगर में कब्रिस्तान के पास से कॉलोनी के रास्ते को लेकर कॉलोनी में रहने वाले दो समुदाय के लोगों में विवाद हो गया था। पुलिस और प्रशासन टीम द्वारा मौके की पैमाइश कराकर और दोनों समुदाय के लोगों की समझाइश के बाद मामले को शांत करा दिया है। दोनों समुदाय के लोगों को बैठाकर रास्ते की समस्या को भी दूर करा दिया गया हैं। थाना सदर प्रभारी रामनरेश मीणा ने बताया कि सुबह उम्मेदी नगर में कब्रिस्तान के पास से रास्ता निकालने को लेकर दो समुदाय में विवाद की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना सदर, निहालगंज और कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामला जमीन से जुड़ा होने को लेकर राजस्व विभाग को भी मौके पर बुला लिया गया। जिसके बाद दोनों समुदाय के लोगों को समझाने के बाद मामले को शांत करा दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *