उम्मेद स्टेडियम में 77वां गणतंत्र दिवस, मंत्री ने फहराया तिरंगा:जोधपुर में जोगाराम पटेल ने ली परेड की सलामी, 39 होंगे सम्मानित

जोधपुर के उम्मेद राजकीय स्टेडियम में आज 77वें गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह पूरी गरिमा के साथ आयोजित किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने ठीक सुबह 9:05 बजे ध्वजारोहण किया। परेड का निरीक्षण और सलामी ध्वजारोहण के बाद मंत्री पटेल ने वहां मौजूद विभिन्न टुकड़ियों का निरीक्षण कर सलामी ली। परेड में आरएसी, पुलिस आयुक्तालय (महिला व पुरुष), कालिका पुलिस आयुक्तालय महिला, जेल प्रहरी, होमगार्ड (महिला व पुरुष), एनसीसी महिला और स्काउट गाइड की टुकड़ियां शामिल हैं। प्रतिभाओं का सम्मान इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट कार्य करने वाले 39 लोगों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में पुलिस बैंड और राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स स्कूल के बैंड के साथ स्कूली छात्र-छात्राएं प्रस्तुतियां दे रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *