कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स के अवसर पर चादर पेश की गई। चादर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद इमरान प्रताप गढ़ी बुधवार को लेकर आए। सांसद इमरान प्रताप गढ़ी हवाई यात्रा कर जयपुर आए। वहां से सड़क मार्ग से अजमेर पहुंचे। यहां ख्वाजा साहब की मजार पर चादर पेश की। उनका संदेश पढ़कर सुनाया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली, शहर जिलाध्यक्ष राजकुमार जयपाल, देहात जिलाध्यक्ष विकास चौधरी सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे। ………….. पढें ये खबर भी… अजमेर दरगाह-पीएम की चादर चढ़ाने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा:परंपरा को रोकने की मांग; केंद्रीय मंत्री ने पेश की प्रधानमंत्री की चादर अजमेर दरगाह पर उर्स पर प्रधानमंत्री की ओर से औपचारिक चादर चढ़ाने की परंपरा पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की अवकाशकालीन पीठ के समक्ष यह याचिका पेश की गई। इधर, अजमेर दरगाह में चल रहे 814वें सालाना उर्स पर पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ से आज चादर चढ़ाई गई। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने चादर पेश करने के बाद अब बुलंद दरवाजे पर मोदी का संदेश पढ़कर सुनाया। पूरी खबर पढें दरगाह से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…


