भारतीय रेलवे ने उर्स मेला-2025 पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। उर्स के समय दूर दूर से लोग आते है। ऐसे में ट्रेनों की बुकिंग फुल हो जाती है। वेटिंग लिस्ट की लंबी लाइन से राहत दिलाने के लिए यह सुविधा दी जा रही है। पांचों स्पेशल ट्रेन का ठहराव चित्तौड़गढ़ जंक्शन पर भी होगा। इससे चित्तौड़गढ़ वासियों को भी राहत मिलेगी। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि उर्स मेले में होने वाले यात्री भार को देखते हुए पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन होने जा रहा है। हैदराबाद-अजमेर-हैदराबाद स्पेशल रेलसेवा (1 ट्रिप) गाड़ी संख्या 07730, हैदराबाद-अजमेर उर्स मेला स्पेशल ट्रेन हैदराबाद से 3 जनवरी शुक्रवार को शाम 4 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रविवार को सुबह 06.15 बजे अजमेर पहुंचेगी। इसी तरह, गाड़ी संख्या 07731, अजमेर-हैदराबाद उर्स मेला स्पेशल अजमेर से 8 जनवरी बुधवार को रात के 8 बजे रवाना होगी। जो शुक्रवार को सुबह 07.45 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव सिकंदराबाद, मलकाजगिरी, मेडचल, कामारेड्डी, निजामाबाद, बासर, धर्माबाद, मुदखेड, नान्देड, पुर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, बुरहानपुर, खंडवा, भोपाल, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाडा, बिजयनगर और नसीराबाद स्टेशनों पर होगा। इस ट्रेन में 02 सेकंड एसी, 20 सेकंड स्लीपर और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 24 डिब्बे होंगे। काचीगुडा-अजमेर-काचीगुडा स्पेशल रेलसेवा (1 ट्रिप) गाड़ी संख्या 07732, काचीगुडा-अजमेर उर्स मेला स्पेशल काचीगुडा से 3 जनवरी शुक्रवार को रात के 11 बजे रवाना होगी। जो रविवार को दोपहर 2:30 बजे अजमेर पहुंचेगी। इसी तरह, गाडी संख्या 07733, अजमेर-काचीगुडा उर्स मेला स्पेशल अजमेर से 8 जनवरी बुधवार को शाम के 7:05 बजे रवाना होकर गुरुवार सुबह 10 बजे काचीगुडा पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहरा मालकाजगिरी, बोलारम , मेडचल, कामारेड्डी, निजामाबाद, बासर, धर्माबाद, उमरी, मुदखेड, नान्देड, पुर्णा, बासमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, बुरहानपुर, खंडवा, भोपाल, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाडा, बिजयनगर और नसीराबाद स्टेशनों पर होगा। इस ट्रेन में 17 थर्ड एसी, 02 पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 19 डिब्बे होंगे। तिरूपति-मदार (अजमेर)-तिरूपति स्पेशल रेलसेवा (1 ट्रिप) गाड़ी संख्या 07119, तिरूपति-मदार (अजमेर) उर्स मेला स्पेशल तिरूपति से 2 जनवरी गुरुवार को सुबह 7 बजे रवाना होगी। जो शनिवार को सुबह 5.15 बजे मदार पहुंचेगी। इसी तरह, गाडी संख्या 07120, मदार (अजमेर)- तिरूपति उर्स मेला स्पेशल मदार से 9 जनवरी गुरुवार को सुबह 4 बजे रवाना होकर शुक्रवार रात के 11 बजे तिरूपति पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव रेणिगुंटा, कड़प्पा, यर्रगुंटला, ताडिपत्रि, गुत्ती, डोन, कर्नुल सिटी, गदवाल, महबूबनगर, शादनगर, काचीगुडा, चर्लपल्ली, काजीपेट, पेद्दपल्ली, मंचियाल, बेल्लमपल्ली, सिरपुर कागजनगर, वल्लारशाह, चन्द्रपुर, सेवाग्राम, नागपुर, अमला, भोपाल, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाडा, बिजयनगर, नसीराबाद और अजमेर स्टेशनों पर होगा। इस ट्रेन में 01 सेकंड एसी, 08 थर्ड एसी, 09 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी, 01 गार्ड और 01 पॉवर कार डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे। तिरूपति-अजमेर-तिरूपति स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप) गाड़ी संख्या 07734, तिरूपति-अजमेर उर्स मेला स्पेशल तिरूपति से 3 जनवरी शुक्रवार को सुबह 10.25 बजे रवाना होगी। जो रविवार को दोपहर 2 बजे अजमेर पहुंचेगी। इसी तरह, गाडी संख्य 07735, अजमेर- तिरूपति उर्स मेला स्पेशल अजमेर से 10 जनवरी शुक्रवार को रात के 11:20 बजे रवाना होकर रविवार शाम के 4:15 बजे तिरुपति पहुंचेगी। 10.01.25 (शुक्रवार) को 23.20 बजे रवाना रविवार को 16.15 बजे तिरूपति पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव रेणिगुंटा, गुडुर, नेल्लौर, औंगुल, चीराला, बापटला, तेनाली, विजयवाडा, खम्मम्, महबूबाबाद, वरंगल, मंचिर्याल, सिरपुर कागजनगर, वल्लारशाह, चन्द्रपुर, सेवाग्राम, नागपुर, अमला , भोपाल, संत हिरदाराम नगर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाडा, बिजयनगर और नसीराबाद स्टेशनों पर होगा। इस ट्रेन में 06 थर्ड एसी, 02 थर्ड एसी इकोनॉमी, 06 सेकंड स्लीपर, 03 साधारण श्रेणी, 01 गार्ड व 01 पॉवर कार डिब्बों सहित कुल 19 डिब्बे होंगे। नान्देड-अजमेर-नान्देड स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप) गाड़ी संख्या 07187, नान्देड- अजमेर उर्स मेला स्पेशल नान्देड से 2 जनवरी गुरुवार को सुबह 05.45 बजे रवाना होगी। जो शुक्रवार को दोपहर 3:15 बजे अजमेर पहुंचेगी। इसी तरह, गाडी संख्या 07188, अजमेर-नान्देड उर्स मेला स्पेशल अजमेर से 9 जनवरी गुरुवार को रात के 11:20 बजे रवाना होकर शनिवार को सुबह 6:45 बजे नान्देड पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव पुर्णा, परभणी, सेलू, परतूर, झालना, औरंगाबाद, रोटेगांव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, भोपाल, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाडा, बिजयनगर और नसीराबाद स्टेशनों पर होगा। इस ट्रेन में 04 थर्ड एसी, 14 सेकंड स्लीपर, 04 साधारण श्रेणी, 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 24 डिब्बे होंगे।


