उल्लास मेला: खेल-खेल में नवसाक्षरों ने दिखाई प्रतिभा

शंकरगढ़ | शंकरगढ़ विकासखंड में गणतंत्र दिवस के अवसर पर उल्लास मेला का आयोजन किया गया। राज्य साक्षरता मिशन के निर्देशानुसार विकासखंड के सभी 89 ग्राम मुख्यालयों में नवसाक्षरों, ग्राम प्रभारियों व अनुदेशकों द्वारा उल्लास मेला आयोजित किया गया। मेलों में रिंग फेंको, अक्षर पहचानो, अंक गणित के खेल सहित चार्ट पेपर के माध्यम से आकर्षक व मनोरंजक शैक्षणिक गतिविधियां प्रस्तुत की गईं। उल्लास मेला का अवलोकन बीपीओ साक्षरता सीमा सिंहदेव, बीईओ मो. इस्माइल खान, विजय कुमार कंवर व बीआरसी मिखाईल खलखो ने किया। बीईओ मो. इस्माइल खान ने बताया कि ग्राम पंचायतों में महिला व पुरुष असाक्षरों की जानकारी ग्रामवासियों व जनप्रतिनिधियों को दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *