ऊना में एक्टिवा की टक्कर से व्यक्ति की मौत:पैदल जा रहा था घर; महिला ड्राइवर मौके से फरार

ऊना में ओवरस्पीड एक्टिवा पैदल जा रहे व्यक्ति से टकरा गई। जिससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि एक्टिवा को महिला चला रही थी। जो मौके से फरार हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसा शनिवार दोपहर संतोषगढ़ में छतरपुर रोड पर हुआ है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय फुमण सिंह के नाम से हुई, जो हरोली उप मंडल के हलेड़ा बिलणा का रहने वाला है। घटना उस समय हुई जब फुमण सिंह छतरपुर रोड पर पैदल चल रहे थे। इसी दौरान छतरपुर ढांडा की 23 वर्षीय महिला ने एक्टिवा से उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फुमण सिंह तुरंत अचेत होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने तत्काल घायल फुमण सिंह को संतोषगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच कर रही पुलिस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस महिला ड्राइवर के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *