ऊना में पंजाब रोडवेज ने बुजुर्ग को कुचला, VIDEO:सड़क पार करते समय हादसा, सत्संग से घर लौट रही थी महिला

हिमाचल प्रदेश के ऊना में मंगलवार को पंजाब रोडवेज की बस ने 75 वर्षीय महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा आईएसबीटी के बाहर हुआ। मृतका की पहचान राजकुमारी के रूप में हुई है। वह नंगल कलां, तहसील हरोली, जिला ऊना की रहने वाली थीं। राजकुमारी मंगलवार को ऊना में एक धार्मिक समागम में शामिल होने आई थीं। शाम को घर लौटते समय जब वह बस स्टैंड के बाहर सड़क पार कर रही थीं, तभी एक रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। आरोपी बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *