ऊर्जा मंत्री नागर का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने की गोसेवा:करवर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कृष्ण बालादेव गोशाला में खिलाया चारा

राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के जन्मदिन के दूसरे दिन करवर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कृष्ण बालादेव गोशाला पहुंचकर गोमाता को गुड़ व चारा खिलाकर जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर मंत्री नागर के जनसेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि नागर ने गरीबों को कपड़े वितरित किए हैं और मंदिरों में दान-पुण्य के कार्य भी किए हैं। वे हमेशा गरीब किसानों और कमजोर वर्ग की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘बीजेपी जिंदाबाद’, ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’, ‘ओम बिरला जिंदाबाद’ और ‘हीरालाल जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए। समस्त भाजपा परिवार ने मंत्री नागर के उत्तम स्वास्थ्य, समृद्ध जीवन और दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर करवर सरपंच प्रतिनिधि नीरज नागर, बूथ अध्यक्ष अरियाली किशन लाल मीणा, वार्ड पंच पप्पू लाल मीणा, वरिष्ठ भाजपा नेता रामनारायण गुर्जर, गजेंद्र नागर, मनोज जैन, राजेश सींणोल्या, ऋषिराज बड़गुर्जर, राकेश नागर, प्रेम मेवालिया, आत्माराम नागर और विनोद महावर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *