नारायणपुर | जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति ने अजा, अजजा, पिछड़ा वर्ग और सफाई कामगार वर्ग के हितग्राहियों को राष्ट्रीय निगमों के तहत दिए गए ऋण की किश्तों का भुगतान नहीं किया गया है। ऋण वसूली के लिए बार-बार नोटिस देने के बावजूद अब यह तय किया गया है कि धान विक्रय से मिलने वाली राशि से ओवरड्यू ऋण की कटौती की जाएगी। ये राशि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाता नंबर 655302010000692 में जमा की जाएगी।


