ऋषि नगर इलाके में दिनदहाड़े की वारदात:सिलेंडर डिलीवरी बॉय से लूट, 10 दिन बीते, नहीं पकड़े आरोपी

भास्कर न्यूज |लुधियाना ऋषि नगर इलाके में दिनदहाड़े गैस सिलेंडर डिलीवरी करने जा रहे युवक से तीन अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। मारपीट कर न सिर्फ व्यक्ति को घायल किया, बल्कि उसके पास से 5 हजार रुपए नकद और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। वारदात के 10 दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं सकी है। अब जाकर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना 14 अप्रैल की दोपहर ऋषि नगर मार्केट स्थित एक होटल के बाहर हुई थी। पीड़ित संतोष कुमार विश्वकर्मा वासी मोहल्ला बैंक कॉलोनी ने बताया कि वह गैस सिलेंडर सप्लाई कंपनी में काम करता है, घटना के दिन वह सनी एनक्लेव में डिलीवरी के लिए जा रहा था। इसी दौरान तीन बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और आते ही उस पर हमला कर दिया। उन्होंने मारपीट कर उसे घायल किया और जेब से नकदी व मोबाइल छीनकर फरार हो गए। वारदात के बाद राहगीरों की मदद से संतोष को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसने थाना पीएयू की पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी हरचरण सिंह ने बताया कि जिस स्थान पर वारदात हुई, वहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है। आसपास के इलाकों के कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *