एआईसीसीसी को सूची भेजेगी पीसीसी:कांग्रेस में पहली बार मंडल अध्यक्ष,250 से ज्यादा ब्लॉक अध्यक्ष भी बदले जाएंगे

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान का पहला चरण लगभग पूरा हो गया है। इसके तहत पहली बार कांग्रेस भाजपा की तर्ज पर मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति करने जा रही है। प्रदेश में लगभग 1200 से ज्यादा मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियां की जाएंगी। इसी तरह प्रदेश के 308 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी अंतिम दौर में है। इनमें से 250 से ज्यादा ब्लॉक अध्यक्ष बदले जा रहे हैं। पीसीसी के मुताबिक मंडल अध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों की सूची लगभग तैयार हो चुकी है। एक-दो दिन में नाम दिल्ली भेजे जाएंगे, वहां से अप्रूवल मिलते ही सूची जारी कर दी जाएगी। दरअसल, एआईसीसी के दिशा-निर्देशों के आधार पर कांग्रेस ने बूथ, सेक्टर और मंडल कमेटियों के गठन की प्रक्रिया शुरू की थी। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सभी 33 जिलों के प्रभारी बनाए गए थे। प्रभारियों द्वारा बैठकें लेकर मंडल अध्यक्षों के नाम तय किए गए हैं। एससी, एसटी, ओबीसी और महिला प्रतिनिधित्व पर जोर बताया गया है कि मंडल और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति में कांग्रेस अधिवेशन का फार्मूला लागू किया जाएगा, जिसके मुताबिक सभी प्रमुख पदों पर 50 फीसदी पदाधिकारी 50 साल से कम आयु के होंगे। इसी तरह 50 फीसदी पदाधिकारी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, अल्पसंख्यक और महिलाओं को दिया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि प्रदेश के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व हो सके। नाराज कार्यकर्ताओं को जोड़ने की रणनीति इसके माध्यम से पार्टी अब चुनावी समीकरण साधने के साथ ही अपने नाराज कार्यकर्ताओं को जोड़कर बूथ स्तर तक नेटवर्क खड़ा कर रही है। इससे संगठनात्मक ढांचा मजबूत होगा और पार्टी अपने आगामी कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक आसानी से पहुंचा सकेगी। प्रत्येक मंडल में 21-21 पदाधिकारी होंगे प्रत्येक मंडल में एक अध्यक्ष, तीन उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष, तीन सचिव, तीन सहसचिव, एक सोशल मीडिया समन्वयक और नौ कार्यकारिणी सदस्य समेत 21-21 पदाधिकारी रखे गए हैं। यह संख्या जनसंख्या और जगह के मुताबिक कम ज्यादा हो सकती है। इस तरह हुई चयन प्रक्रिया मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए बनाए गए प्रभारियों ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दावेदारों के नाम निकाले। इसके बाद क्षेत्र के दूसरे लोगों से भी दावेदारों के बारे में फीडबैक ली है। फीडबैक के आधार पर नामों की सूची तैयार की गई है। प्रभारियों ने कई ब्लॉकों में सिंगल तो कई में दो और कई में तीन-तीन नामों की सूची तैयार की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *