रांची |स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया सेल के इनहाउस कंसल्टेंट सेंटर फॉर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी रांची द्वारा सेल सैटेलाइट टाउनशिप के इस्पात एग्जीक्यूटिव हॉस्टल में तकनीकी कार्यशाला का शनिवार को आयोजन किया गया। ऑपरेशनल एक्सीलेंस के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल विषयक कार्यशाला का उद्देश्य यह पता लगाना था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग सेल के ऑपरेशन्स में प्रोडक्टिविटी, सेफ्टी और डिसीजन-मेकिंग को कैसे बेहतर बना सकता है। उद्घाटन टेक्निकल, प्रोजेक्ट्स और रॉ मटेरियल्स निर्देशक मनीष राज गुप्ता ने किया। उन्होंने सेल में ग्राहक संतुष्टि, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के महत्व पर प्रकाश डाला।


