एआई रोबोट का लाइव प्रदर्शन, भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के बारे में जाना

जालंधर | डीएवी कॉलेज में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और उद्योग 4.0 पर कार्यशाला आयोजित की गई। टेक कैड समूह के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने छात्रों को बताया कि कैसे एआई तकनीक आज के दौर में उद्योगों और स्टार्टअप्स का भविष्य बदल रही है। कार्यशाला के दौरान एआई रोबोट ‘चिची’ का लाइव प्रदर्शन मुख्य आकर्षण रहा, जिससे छात्रों को आधुनिक तकनीक को करीब से समझने का मौका मिला। इस मौके प्रिंसिपल डॉ. अनूप कुमार, कुंवर राजीव और प्रो. विशाल शर्मा ने छात्रों को उद्यमिता के क्षेत्र में नए विचारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस सत्र में डॉ. राजीव पुरी सहित अन्य संकाय सदस्यों और 50 से अधिक छात्रों ने भाग लिया, जहां उन्हें भविष्य की तकनीकी चुनौतियों और अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *