एकता महिला मंडल ने जरूरतमंदों को बांटे वस्त्र

भिलाई | दैनिक भास्कर के वस्त्रदान अभियान के तहत एकता महिला मंडल द्वारा जरूरतमंद लोगों को ठंड के बचाव के लिए ऊनी वस्त्र स्वेटर, शॉल, कंबल, चादर व अन्य वस्त्र बांटे गए। सेक्टर 9 हनुमान मंदिर के पास, साई मंदिर सेक्टर-6 के आसपास सड़कों के किनारे बैठे जरूरतमंदों को वस्त्र दान किए गए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शकुंतला यादव, शशि शर्मा, हेमलता पवार, सुमन राणा, चमेली सिन्हा, के .लक्ष्मी, आशा वर्मा, नम्रता जोशी, स्वाति देउलकर, सुष्मिता मिश्रा, गीता सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *