एकलव्य आवासीय स्कूल में धरमपाल का हुआ चयन

बैकुंठपुर | ब्लॉक खड़गवां के ग्राम मेंड्रा के प्रायमरी स्कूल में पढ़ने वाले दिव्यांग छात्र धरमपाल का चयन एकलव्य आवासीय विद्यालय में हो गया है। मेरिट सूची में उसका नाम 23वें स्थान पर आया है। कक्षा शिक्षक बिसे लाल ने बताया कि धरमपाल मूक और श्रवण बाधित है। उसकी दिव्यांगता 90 प्रतिशत है। इसके बावजूद वह पढ़ाई और खेलकूद में आगे रहता है। दिव्यांग दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में धरमपाल ने 200 मीटर दौड़, जलेबी दौड़ और कुर्सी दौड़ में पहला स्थान पाया था। उसके चयन पर स्कूल के प्रधान पाठक सुबास चंद्र सिंह, सरपंच रामभजन, पिता जगन सिंह और शिक्षा विभाग के अफसरों ने बधाई दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *