गीदम| शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन रविवार को किया गया। परीक्षा के लिए जिले में कुल 05 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जिसमें गीदम ब्लाक मेंं 2, दंतेवाड़ा ब्लाक में 1, कटेकल्याण ब्लाक में 1 व कुआकोंडा ब्लाक मेंं 1 परीक्षा केंद्र शामिल हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 1080 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था जिसमें से परीक्षा में 836 परीक्षार्थी उपस्थित व 244 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल, पेयजल एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गई थी। परीक्षा संपन्न होने के पश्चात ओएमआर शीट एवं अन्य दस्तावेज नियमानुसार सीलबंद करके कार्यालय आयुक् त में सौोपी जाएगी।


