सीहोर| शहर के बीएसआई क्रिकेट ग्राउंड की एकलव्य क्रिकेट अकादमी के आरव मसीह अंडर-16 म.प्र. टीम में चयनित हुए। वे 7 दिसंबर से रायपुर में कर्नाटक के खिलाफ खेलेंगे। आरव मसीह ने पिछले दो महीनों में डिवीजन मैचों में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के माध्यम से म.प्र. विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए म.प्र. अंडर-16 टीम में अपनी जगह बनाई। मध्य प्रदेश का पहला मुकाबला कर्नाटक से 7 से 9 दिसंबर तक होगा। दूसरा मैच आंध्र प्रदेश से 12 से 14 दिसंबर तक, तीसरा मैच उत्तराखंड से 18 से 20 दिसंबर तक, चौथा मैच 23 से 25 दिसंबर तक और पांचवां मैच 29 से 31 दिसंबर तक होगा। इस उपलब्धि पर एकलव्य क्रिकेट अकादमी के संचालक जगदीश कुशवाहा, कोच अतुल कुशवाहा, गौरव पिचौनिया, चेतन मेवाड़ा, और मयंक जैन ने बधाई दी।


