कोरबा| एकलव्य आवासीय स्कूल वर्ष 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 फरवरी तक है। भरे गए फॉर्म में त्रुटि सुधार की प्रक्रिया 8 से 10 फरवरी तक और प्रवेश परीक्षा की तिथि 1 मार्च निर्धारित है। नियमावली का अवलोकन व पंजीयन डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाट एकलव्य डाट सीजी डाट एनआईसी डाट इन पर करें।


