एकल अभियान के विद्यार्थी इंदौर रवाना:संभागीय खेल प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा; 30 से ज्यादा छात्र-छात्राओं को दी खेल सामग्री

एकल अभियान द्वारा खेल को बढ़ावा देते हुए गुना अंचल से चयनित जनजाति समाज के 30 से अधिक छात्र-छात्राएं इंदौर में होने जा रही संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इसके लिए सभी विद्यार्थी इंदौर के लिए रवाना हुए। एकल अभियान के पदाधिकारियों ने उन्हें रवाना किया। एकल खेल समिति अध्यक्ष विकास जैन नखराली ने बताया कि गुना अंचल के चयनित 30 से अधिक छात्र-छात्राओं को खेल सामग्री प्रदान की गई। एकल समिति अध्यक्ष मदन सोनी, खेल समिति अध्यक्ष विकास जैन नखराली, महिला भाग अध्यक्ष आशा रघुवंशी, सचिव घनश्याम रघुवंशी, अनुज जैन छतरपुरिया, चेतना सोलंकी, इंदु सोनी, अंचल अभियान प्रमुख नारायण सिंह मीना सहित समिति के पदाधिकारियों ने सभी छात्र छात्राओं को खेल साम्रगी प्रदान कर सम्मानित किया। खेल समिति अध्यक्ष ने बताया कि ये सभी चयनित खिलाड़ी गुना अंचल की ओर से दो दिवसीय इंदौर में आयोजित संभागीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर कबड्डी, बालक, बालिका, ऊंची कूद, लंबी कूद, दौड़, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर में हिस्सा लेंगे। खेल समिति अध्यक्ष ने बताया कि एकल मध्य भारत संभाग के 12 अंचलों से बालक-बालिकाओं ने भाग लिया है। इसमें अंचल गुना, शिवपुरी, डबरा, मुरैना, श्योपुर, होशंगाबाद, बरेली, खरगोन, खंडवा, रतलाम, सेंधवा, बुरहानपुर अंचलों से आए हुई बच्चे इस मध्य भारत संभाग की प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रमुख पप्पू सिंह नायक अंचल शारीरिक प्रमुख विजय गुर्जर, अंचल कार्यालय प्रमुख विजय सिंह सहरिया, संच प्रमुख पप्पू सिंह योग वाले आचार्य प्रियंका छिराड आचार्य अशोक कुशवाह आचार्य सोनम बैरागी और कोच उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *