एकल श्रीहरि की सत्संग प्रतियोगिता आयोजित

रांची | दक्षिण झारखंड संभाग का प्रांत स्तरीय सत्संग मंडली प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन 24 फरवरी को मारवाड़ी आरोग्य भवन बरियातू में किया जाएगा। कार्यक्रम की शुभारंभ ग्राम स्तर से होते हुए प्रखंड, जिला में संपन्न कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सत्संग मंडलियों का प्रतियोगिता संभाग स्तर में होगा। इसमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, गुमला, सिमडेगा, खंूटी, रातू, रामगढ़, रांची, चाईबासा, सरायकेला व घाटशिला जमशेदपुर के सत्संग मंडली भाग लेंगे। कार्यक्रम में झारखंड का पारंपरिक वेशभूषा व वाद्य यंत्र के साथ कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि सुदूर बनवासी क्षेत्र में छुपी हुई संस्कृति का पुनर्जागरण हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *