एकांकी नाटक में कन्या कॉलेज प्रथम

धमतरी| शासकीय नारायणराव मेघावाले कन्या कॉलेज धमतरी के प्रतिभागी टीम ने जिला स्तरीय युवा उत्सव के एकांकी नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा मानसी यादव, फाल्गुनी शिंदे, भूमिका, लीना, लक्ष्मी, चांदनी, काजल, कोमेश्वरी, गूंजा साहू टीम में शामिल रहे। छात्राओं के मार्गदर्शक सोमनाथ साहू, गुलशन ध्रुव, वैभव रणसिंह, सांस्कृतिक प्रभारी रोली, दानेश्वर साहू थे। प्राचार्य डॉ. अनीता राजपुरिया ने कहा कि यह उपलब्धि कॉलेज छात्राओं की अभिनय कला, रचनात्मकता, अनुशासन एवं सतत परिश्रम का परिणाम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *