एक्टर कोवरी प्रिमय बोली पालीवासियों ने दिल जीत लिया:यहां का हलवा, कचौरी से लेकर मिठाइयां भी टेस्ट की, मजा आ गया

ये रिश्ते है प्यार के…, गुम है किसी के प्यार में …, दिल दी गल्ला…, शक्ति, जिद्दी दिल न माने, नागिन, लव यात्री, प्यार दोस्ती है जैसे सीरियल में नजर आने वाली फिल्म हीरोइन कावेरी प्रियम गुरुवार पाली आई। वे होटल सिद्धार्थ में आयोजित हो रहे दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव में उन्होंने शहरवासियों के साथ जमकर गरबा खेला।
इस दौरान दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने बताया कि अभी वे यूट्यूब पर आ रहे दूरियां सीरियल में काम कर रही है। जिसके 9 एपिसोड पूरे हो चुके है। और जल्द ही कई नए सीरियल में काम करती नजर आएंगी।
पाली के लेकर उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। सच कहूं तो पालीवासियों ने दिल जीत लिया। फिर से पाली आना चाहूंगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यहां उन्होंने पाली का फेमस हलुआ चखा, मेड़तिया की फेमस मिठाइयां टेस्ट की, जेठामुला की कचौरी भी खाई। सच में सभी का टेस्ट बहुत अच्छा लगा। कुछ मिठाइयां तो पैक करवाकर साथ ले जा रही हूं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *