भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन ने एक जेई को एक्सईएन से फोन पर अभद्र भाषा बोलने को लेकर मुअत्तल कर दिया। मुअत्तल दौरान जेई का हेड क्वार्टर गुरदासपुर में बनाया गया है। पावरकॉम पटियाला मैनेजमेंट ने सिटी सर्कल को पत्र भेजकर उक्त जेई को मुअत्तल करने के आदेश दिए हैं। इससे पहले बार्डर जोन के एक एक्सईन इंजी ने पावरकॉम के सीएमडी, डायरेक्टर डिस्ट्रीब्यूशन समेत अन्य अधिकारियों को शिकायत पत्र भेजे। जिसमें एक्सईएन ने लिखा है कि वह साल 2023 में इंफोर्समेंट विभाग में तैनात थे और उन्हें शिकायत मिली कि एक उपभोक्ता के घर बिजली चोरी हो रही है। जिसको इलाके के जेई का पूर्ण संरक्षक प्राप्त है। जिसे रिकवर करने के लिए जेई को आफिस से बोला गया था। परंतु जेई ने उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन परमानेंट डिस कनेक्ट नहीं किया। इसके बाद जेई का तबादला पटियाला कर दिया गया। परंतु जेई उनसे खुनस रखते हुए अपने सरकारी और गैर सरकारी मोबाइल फोन से गाली गलौच करने के साथ-साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगा। मैनेजमेंट ने इसकी जांच को दो सदस्य कमेटी गठित की। जिन्हें जांच में सारे आरोप ठीक पाए।


