एक्साइज टीम पर हमला करने वाले 2 काबू:रेड करने गई टीम की गाड़ी को था घेरा,पुलिस मुलाजिम की फाड़ी वर्दी,जड़े थे थप्पड़

पंजाब के लुधियाना में वीरवार की रात जनक पुरी इलाके में शराब तस्करों ने एक्साइज टीम को घेर कर उनसे मारपीट की। पुलिस कर्मी के बदमाशों थप्पड़ जड़े और वर्दी फाड़ दी। इस मामले में देर रात पुलिस ने दो शराब तस्करों को दबोच लिया है। दो तस्करों की गिरफ्तारी पुलिस ने डाल दी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कादिर निवासी गली नंबर 4 जनक पुरी और विकास सिंह गली नंबर 7 जनक पुरी के रूप में हुई है। इस केस में अभी 5 तस्करों की गिरफ्तारी बाकी है। वहीं पुलिस ने कुछ अज्ञात लोग भी FIR में दर्ज है। दो घायल सीएमसी अस्पताल में दाखिल
हमले में करीब 3 लोगों के घायल हुए है। दो लोगों को सीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया है। वहीं एक पुलिस कर्मी का सिविल अस्पताल में मैडिकल करवाया गया है। रेड करने गए मुलाजिमों के मारे तस्करों ने थप्पड़
जानकारी देते हुए पुलिस कर्मी सुखदेव सिंह ने कहा कि शनिवार रात को वह एक्साइज टीम के साथ जनक पुरी इलाके में रेड करने गए थे। कुछ लोगों पर शराब तस्करी का शक था। जैसे ही उन्होंने चैकिंग के लिए गाड़ी रोकी और कुछ संदिग्ध युवकों से पूछताछ करनी शुरू की। तभी करीब 20 से 25 युवकों ने रेड टीम पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने गालियां देते हुए हाथों में पहने कड़े व नौकिली चीजों से हमला किया। सुखदेव ने कहा कि हमलावरों ने उसके थप्पड़ जड़ दिए और वर्दी खींच कर फाड़ दी। किसी तरह उन लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। सुखदेव के मुताबिक सन्नी और सूफियान नाम के दो लड़के घायल है जो कि उनके साथ रेड टीम में शामिल थे। इस घटना की उन्होंने जानकारी सीनियर अधिकारियों को भी दे दी है। वहीं थाना डिवीजन नंबर 2 के अधीन आती पुलिस चौकी जनकपुरी में भी सूचित कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *