श्रीगंगानगर| डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय में ‘एक्सीडेंट एंड हेल्थ रिलेटेड अवेयरनेस’ शिविर आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम एनसीसी और यातायात पुलिस के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ। इसका शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्य सुनीता नागपाल और महिला प्रकोष्ठ प्रभारी कविता शर्मा ने किया। मंच संचालन एनसीसी प्रभारी डॉ. मैनपाल ने किया। कार्यक्रम में यातायात प्रभारी राजेश ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों पर जागरूकता किया। रामजी लाल ने वाहन संचालन और लाइसेंस संबंधी प्रशिक्षण दिया। इसके अतिरिक्त विनोद और राकेश ने बीमा जागरूकता और दुर्घटना पश्चात ट्रॉमा केयर केंद्रों से तालमेल पर जानकारी सांझा की। गीतांजलि कोलीवाल व कोमल बंसल ने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य सुरक्षा, स्वास्थ्य और नागरिक जागरूकता बढ़ाना तथा बीमा एवं दुर्घटना संबंधी व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करना था। राजस्थान राज्य महिला नीति प्रभारी डॉ. रिंकू चावला ने आभार व्यक्त किया।


