एक्सीडेंट में बाइक सवार देवर-भाभी सहित 3 की मौत:डेढ़ वर्ष का मासूम जिंदा बचा; रिश्तेदारों के कुंभ से लौटने के कार्यक्रम में जा रहे थे

धौलपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार देवर-भाभी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, डेढ़ साल का मासूम जिंदा बच गया। परिवार बाइक से फिरोजपुर से मनियां के एक गांव में अपने रिश्तेदारों के कुंभ से लौटने पर आयोजित कार्यक्रम में जा रहे थे। हादसा बुधवार दोपहर करीब 11:45 बजे आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे-44 पर चंद्र पेट्रोल पंप के पास हुआ। भीषण हादसे में मासूम बचा
मनिया थाना प्रभारी रामनरेश मीणा ने बताया कि आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे- 44 पर चंद्र पेट्रोल पंप के पास हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस को घटनास्थल पर बाइक सवार विकास (22) पुत्र राकेश, नत्थो (21) पत्नी सोनू और अनुष्का (8) पुत्री प्रताप निवासी फिरोजपुर मृत हालत में मिले। वहीं, डेढ़ साल का मासूम बल्लन पुत्र सोनू मौके पर सकुशल मिला। विकास अपनी भाभी नत्थो और चचेरे बहन अनुष्का को लेकर मनियां के दंडोली गांव में रिश्तेदारी में जा रहा था। मृतक नत्थो के चाचा मुकेश कुमार कुंभ में स्नान करके लौटे थे। कन्या भोजन का कार्यक्रम था। पुलिस मौके से फरार वाहन की तलाश में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *