एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन से गले मिलते नजर आईं मलाइका:’होमबाउंड’ की स्क्रीनिंग में हुई मुलाकात का वीडियो वायरल; सालों डेटिंग के बाद हुआ था ब्रेकअप

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं। हालांकि अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मलाइका अपने एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को गले लगाते हुए नजर आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं। दरअसल, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ‘होमबाउंड’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। इस दौरान न सिर्फ दोनों ने एक-दूसरे से मुलाकात की, बल्कि मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे को गले लगाते हुए भी नजर आए। हालांकि, इसके बाद दोनों अपने-अपने रास्ते चले गए। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई तो इस पर दोनों ही स्टार्स के फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, दोबारा मिल गए। दूसरे ने लिखा, पैचअप हो गया। तीसरे ने लिखा, ये दोनों फिर से?। इसके अलावा कई और यूजर्स ने कमेंट्स किए हैं। ब्रेकअप के बावजूद दोनों के बीच अच्छा है बॉन्ड अर्जुन और मलाइका का भले ही ब्रेकअप हो चुका हो, लेकिन इसके बावजूद दोनों अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। मलाइका ने जब भी अपनी कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं तो एक्टर अक्सर उस पर रिएक्शन देते हैं। मलाइका के साथ 8 साल रिश्ते में रहे, फिर हुए अलग मलाइका अरोड़ा ने पहली शादी 1998 में अरबाज खान से की थी। 2016 में दोनों अलग हो गए थे जिसके कुछ वक्त बाद ही मलाइका ने अर्जुन को डेट करना शुरू कर दिया था। 2019 में एक इंस्टा पोस्ट के जरिए दोनों ने अपना रिश्ता कन्फर्म किया था। हालांकि करीब 8 साल बाद दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था। मलाइका अरोड़ा से रिश्ता टूटने के बाद अर्जुन कपूर फिलहाल सिंगल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *